उप्र, उत्तराखंड में प्रकृति का कहर, 58 की मौत खतरे के निशान से ऊपर यमुना, बाढ़ का खतरा मुमताज़ महल मीरा कुमार ने नक्सली हमले की निंदा की 2028 तक सर्वाधिक आबादी वाला देश हो जाएगा भारत : संयुक्त राष्ट्र
पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत में लगातार सुधार डॉलर के आगे पस्त हुआ रुपया, 58.21 तक टूटा भारतीय गुआडेलोप में तलाश रहे पहचान भारत से बेहतर सम्बंध चाहते हैं ग्वाडेलूप निवासी भारतीय सिखों, हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा की जांच करेगी एफबीआई

अमेरीका में आइरीन ने अब तक 38 लोगों की जान ली


वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्वी तट के आइरीन तूफान की चपेट में आने से यहां 11 राज्यों के 38 लोगों की मौत हो गई है। 50 लाख से ज्यादा घर व व्यापारिक प्रतिष्ठान अब भी अंधेरे में डूबे हुए है। न्यूयार्क व वरमोंट में बाढ़ की स्थिति है।

सोमवार सुबह कनेक्टिकट, न्यूजर्सी और वेस्टचेस्टर काउंटी से न्यूयार्क के लिए कोई यात्री रेलगाड़ी नहीं चली। इन इलाकों के लोगों को सारा दिन अपने घरों में ही रहना पड़ा। इनमें से लाखों लोगों के घरों में तो बिजली तक नहीं थी।

न्यूजर्सी ट्रांजिट से सोमवार को न्यूयार्क सिटी के लिए कोई रेलगाड़ी नहीं चलाई गई थी लेकिन मंगलवार सुबह से रेल सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। ‘न्यूयार्क डेली न्यूज’ के मुताबिक तूफान के कारण कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। इस वजह से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। इस बीच रविवार तक जहां 11 राज्यों में मरने वालों की संख्या सिर्फ 21 थी, वह तेजी से बढ़कर 38 हो गई है। बाढ़ के पानी से शव निकाले जा रहे है। कुछ लोग तो बाढ़ के पानी में बिजली के तार गिरने से करंट लगने से मरे है।

हिन्दी में राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय समाचार, लेख, भाषा - साहित्य एवं प्रवासी दुनिया से नि:शुल्क जुड़ाव के लिए
अपना ईमेल यहाँ भरें :

Leave a Reply