येद्दयुरप्पा की गिरफ्तारी जल्दी संभव मायावती काल में निर्मित स्मारकों की जांच शुरू ए राजा जमानत पर रिहा रामदेव ने मुस्लिम आरक्षण को समर्थन दिया पायलटों की हड़ताल जारी, 30 उड़ाने रद्द
भारत सरकार ने पाकिस्तान से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपील की हिलेरी की दिलेरी – डॉ. वेदप्रताप वैदिक आतंकवाद का मुकाबला मिलकर करेंगे – हिलेरी क्लिंटन भारत – ईरान संबंधों पर अमेरिका की टेढ़ी नज़र पाकिस्तान अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा – हिलेरी क्लिंटन

अमेरिका मे बढ़ता हिंदी भाषा का क्रेज


अमेरिका में रहने वाले प्रवासियों के बीच हिंदी भाषा दिन प्रतिदिन लोकप्रिय होती जा रही है। हिंदी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भी युवा इसका उपयोग कर रहे है। न्यूयॉर्क में ज्यादातर भारतीय बोलचाल के लिए हिंदी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। न्यूयॉर्क सिटी के शिक्षा विभाग में नियुक्त सुषमा मलहोत्रा के अनुसार यहां रह रहे भारतीय समुदाय में हिंदी काफी लोकप्रिय है। सुषमा इस शहर में हिंदी भाषा सिखाने के लिए कार्यक्रमों का भी आयोजन करती रहती है। स्ट्रारटाक नाम के इस कार्यक्रम के जरिए प्रवासी भारतीयों के साथ साथ अमेरिकी युवक भी हिंदी भाषा सीख रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को हिंदी भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

स्ट्रारटाक सरकारी धन से चलने वाला कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य अमेरिकी युवाओं को विदेशी भाषाओं की जानकारी देना है। इस कार्यक्रम की सात विदेशी भाषाओं में हिंदी भी एक है। लगभग दो सालों में इस कार्यक्रम से नगर के थामस ए एडीसन हाई स्कूल के लगभग 100 छात्रों को लाभ हुआ। एशियाई भाषा केंद्र में शिक्षा विभाग के निदेशक पाट लो ने बताया कि यहां ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान युवा छात्रों को एशियाई भाषा सीखने का मौका दिया जाता है। उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रम से युवाओं को अपनी सभ्यता और संस्कृति के साथ वहां की परंपराओं को भी जानने का मौका मिलता है। हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमेरिका में रहने वाला भारतीय समुदाय स्थानीय टेलीविजन पर *चलो हिंदी बोले* नाम से एक कार्यक्रम भी चलाता है।

 

हिन्दी में राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय समाचार, लेख, भाषा - साहित्य एवं प्रवासी दुनिया से नि:शुल्क जुड़ाव के लिए
अपना ईमेल यहाँ भरें :

Leave a Reply