येद्दयुरप्पा की गिरफ्तारी जल्दी संभव मायावती काल में निर्मित स्मारकों की जांच शुरू ए राजा जमानत पर रिहा रामदेव ने मुस्लिम आरक्षण को समर्थन दिया पायलटों की हड़ताल जारी, 30 उड़ाने रद्द
भारत सरकार ने पाकिस्तान से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपील की हिलेरी की दिलेरी – डॉ. वेदप्रताप वैदिक आतंकवाद का मुकाबला मिलकर करेंगे – हिलेरी क्लिंटन भारत – ईरान संबंधों पर अमेरिका की टेढ़ी नज़र पाकिस्तान अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा – हिलेरी क्लिंटन

सितारों की चकाचौंध में डिजाइनर हो जाते हैं गुम: रोहित बल


मुंबई। डिजाइनर रोहित बल का मानना है कि फैशन समारोहों में सितारों की मौजूदगी से सारी सुर्खियां उन्हें ही मिलती हैं और डिजाइनर व उनका काम गुमनामी में खोकर रह जाते हैं। रोहित दो मार्च से यहां शुरू होने जा रहे लक्मे फैशन वीक समर-रिसॉर्ट 2012 में अपने संग्रह पेश करेंगे।

पांच दिवसीय लैक्मे फैशन सप्ताह में इस साल 83 डिजाइनर्स अपने अनूठे संग्रह पेश करेंगे। रोहित कहते हैं कि अनूठे संग्रह फैशन शो के हीरो होते हैं न कि फिल्मी हस्तियां।

रोहित ने कहा, यदि आप रैम्प पर एक बटन दबाते हैं या इसे अपनी पत्नी के साथ दबाते हैं या ऐसा ही कुछ और करते हैं तो ये चीजें फैशन से काफी दूर हैं। मुझे तब बहुत परेशानी होती है जब मीडिया बिना किसी वजह के फिल्मी हस्तियों पर लिखती है न कि डिजाइनर्स के काम पर। फैशन संग्रह पर कुछ नहीं लिखा जाता। डिजाइनर्स को दरकिनार कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा, यदि मैं मेरे संग्रह के लिए किसी फिल्मी सितारे को रैम्प पर उतारता हूं तो यह प्रायोजकों के अनुरोध पर होता है। यह मेरा विचार कभी नहीं होता। इस साल लैक्मे फैशन सप्ताह का एक दिन भारतीय बुनकरों व भारतीय कपड़ों को समर्पित होगा। इस बार डिजाइनर्स अपने संग्रह तैयार करने के लिए भारतीय कपड़ों को चुन रहे हैं।

हिन्दी में राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय समाचार, लेख, भाषा - साहित्य एवं प्रवासी दुनिया से नि:शुल्क जुड़ाव के लिए
अपना ईमेल यहाँ भरें :

Leave a Reply