के. डी. सिंह सर्वसम्मति से भारतीय कोर्फबॉल महासंघ के अध्यक्ष चयनित
दिनांक 11 फरवरी 2012 को
भारतीय कोर्फबॉल महासंघ की आम सभा की बैठक फॉर्च्यून होटल जयपुर, राजस्थान में श्री एम॰सी॰ गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई । इस आम सभा में देश के सभी सदस्य राज्यों के अध्यक्षों, सचिवों, या इनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधियों ने भाग लिया । इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री के॰ डी॰ सिंह (कंवर दीप सिंह) को ‘भारतीय कोर्फबॉल महासंघ’ का आगामी चार वर्षों के लिए अध्यक्ष चुना।
श्री के॰ डी॰ सिंह (कंवर दीप सिंह) राज्य सभा के माननीय सदस्य एवं ‘एलकेमिस्ट समूह’ के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक हैं साथ ही ‘दिल्ली कोर्फबॉल संघ’ के अध्यक्ष भी हैं । श्री सिंह खेल प्रेमी व दशकों से खेलों व खेल आयोजनों से जुडे़ हुए है।
भारतीय कोर्फबॉल महासंघ का यह चुनाव महासंघ द्वारा सभी राज्यीय कोर्फबॉल संघों को प्रेषित एजेन्डा क्रमांक केएफआई/49/ऐडमिन/2011-12 दिनांक 08 जनवरी 2012 के अनुसार सम्पन्न हुआ।



















