एमसीडी पर भाजपा की जीत
भाजपा -141 कांग्रेस -77 बसपा – 12 अन्य -41
कांग्रेस के भ्रष्टाचार की वजह से भाजपा को लाभ : नायडू
नई दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि एमसीडी में भाजपा के अच्छे कार्यों और कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण उनकी पार्टी को अच्छा परिणाम देखने को मिला है।
एमसीडी चुनावों में भाजपा पहली बार गठित तीनों नगर निगमों में से उत्तर और पूर्वी एमसीडी पर स्पष्ट बहुमत के साथ काबिज हो गई जबकि दक्षिण दिल्ली के निकाय में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। राजनीतिक पंडित मानते हैं कि भाजपा की यह जीत कांग्रेस की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के लिए करारा झटका है जो करीब साढ़े 13 साल से निरंतर दिल्ली पर शासन कर रही हैं। उन पर भाजपा का आरोप रहा है कि भगवा पार्टी की स्थिति कमजोर करने के लिए उन्होंने एमसीडी को तीन हिस्सों में बांट दिया।


















