येद्दयुरप्पा की गिरफ्तारी जल्दी संभव मायावती काल में निर्मित स्मारकों की जांच शुरू ए राजा जमानत पर रिहा रामदेव ने मुस्लिम आरक्षण को समर्थन दिया पायलटों की हड़ताल जारी, 30 उड़ाने रद्द
भारत सरकार ने पाकिस्तान से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपील की हिलेरी की दिलेरी – डॉ. वेदप्रताप वैदिक आतंकवाद का मुकाबला मिलकर करेंगे – हिलेरी क्लिंटन भारत – ईरान संबंधों पर अमेरिका की टेढ़ी नज़र पाकिस्तान अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा – हिलेरी क्लिंटन

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के नेतृत्व में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल पहुंचा पाकिस्तान


नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के नेतृत्व में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचा।

10 सदस्यीय शिष्टमंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शाहनावज हुसैन व तरुण विजय, कांग्रेस के मदन लाल शर्मा, असम गण परिषद (अगप) के वीरेंद्र प्रसाद वैश्य, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के शेख सैदुल हक और निर्दलीय सांसद इंदर सिंह नामधारी भी शामिल हैं।

लोकसभा महासचिव टी.के. विश्वनाथन इस शिष्टमंडल के साथ हैं।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार यह शिष्टमंडल पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री सैयद यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात करेगा।

इस शिष्टमंडल ने पाकिस्तान का दौरा संसदीय शिष्टमंडल के द्विपक्षीय आदान-प्रदान के तहत किया है।

बयान में कहा गया है, “इस दौरे से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सम्बंध मजबूत होने की सम्भावना है।”

यह शिष्टमंडल दौरे के दौरान पाकिस्तानी सीनेट के अध्यक्ष फारूक हामिद नाएक, नेशनल एसेम्बली की अध्यक्ष फहमिदा मिर्जा और वहां की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के साथ विचार-विमर्श करेगा।

हिन्दी में राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय समाचार, लेख, भाषा - साहित्य एवं प्रवासी दुनिया से नि:शुल्क जुड़ाव के लिए
अपना ईमेल यहाँ भरें :

Leave a Reply