येद्दयुरप्पा की गिरफ्तारी जल्दी संभव मायावती काल में निर्मित स्मारकों की जांच शुरू ए राजा जमानत पर रिहा रामदेव ने मुस्लिम आरक्षण को समर्थन दिया पायलटों की हड़ताल जारी, 30 उड़ाने रद्द
भारत सरकार ने पाकिस्तान से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपील की हिलेरी की दिलेरी – डॉ. वेदप्रताप वैदिक आतंकवाद का मुकाबला मिलकर करेंगे – हिलेरी क्लिंटन भारत – ईरान संबंधों पर अमेरिका की टेढ़ी नज़र पाकिस्तान अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा – हिलेरी क्लिंटन

प्रधानमंत्री कार्यालय का ट्विटर पर प्रदार्पण


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिये आम लोगों की समस्याओं का समाधान करेगा। ट्विटर पर खाता खोलने के दो सप्ताह के भीतर 38,500 से अधिक फॉलोअर्स को साथ जोड़ने वाला पीएमओ अब फेसबुक पर आने की सम्भावनाएं भी तलाश रहा है।

सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिये लोगों से संवाद करने और उनकी समस्याओं के निदान के प्रभावी संचालन के लिए पीएमओ में जल्द ही एक छोटा दफ्तर बनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री की मीडिया टीम ट्विटर अकाउंट एट द रेट पीएमओइंडिया को लोगों से कम्युनिकेट के लिए बेहतर बनाने की कोशिशों में जुटी है।

सूत्र ने बताया, ‘हम विभिन्न मुद्दों को लेकर परेशान लोगों का मुद्दा भी ट्विटर पर उठाएंगे। सोशल मीडिया हमारे लिए बहुत नया है और इसमें कुछ वक्त लगेगा।’ सूत्र ने यह भी बताया कि इसके लिए पीएमओ प्रधानमंत्री राहत कोष से अनुदान भी दे सकता है।

पीएमओ फेसबुक पर खाता खोलने की सम्भावनाएं भी तलाश रहा है। इस वक्त फेसबुक पर पीएमओ का खाता कुछ फैंस द्वारा चलाया जा रहा है, जो आधिकारिक नहीं है।

गौरतलब है कि पीएमओ 23 जनवरी को ट्विटर पर आया और अब तक इससे 38,585 लोग जुड़ चुके हैं। सूत्र ने कहा, ‘यह बेहद सफल रहा है। हम रोजाना 3,000-4,000 लोगों को अपने साथ जोड़ रहे हैं।’

हिन्दी में राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय समाचार, लेख, भाषा - साहित्य एवं प्रवासी दुनिया से नि:शुल्क जुड़ाव के लिए
अपना ईमेल यहाँ भरें :

Leave a Reply