येद्दयुरप्पा की गिरफ्तारी जल्दी संभव मायावती काल में निर्मित स्मारकों की जांच शुरू ए राजा जमानत पर रिहा रामदेव ने मुस्लिम आरक्षण को समर्थन दिया पायलटों की हड़ताल जारी, 30 उड़ाने रद्द
भारत सरकार ने पाकिस्तान से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपील की हिलेरी की दिलेरी – डॉ. वेदप्रताप वैदिक आतंकवाद का मुकाबला मिलकर करेंगे – हिलेरी क्लिंटन भारत – ईरान संबंधों पर अमेरिका की टेढ़ी नज़र पाकिस्तान अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा – हिलेरी क्लिंटन

मिस्र में होगा टैगोर जयंती समारोह


भारत के प्रख्यात कवि और नोबल पुरस्कार से सम्मानित रबिंद्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती के मौके पर 28 मई को मिस्र में स्थित भारतीय दूतावास में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दूतावास की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक राजधानी काहिरा में यह कार्यक्रम मौलाना आजाद सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को मिस्र के प्रख्यात अर्थशास्त्री और लेखक जलाल अमीन भी सम्बोधित करेंगे। 

जलाल के अलावा मिस्र में भारत के राजदूत आर.स्वामीनाथन और बांग्लादेश के राजदूत मिजानुर रहमान भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में रबिंद्र संगीत का आयोजन भी होगा। गौरतलब है कि प्रख्यात कवि टैगोर को साहित्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने के लिए वर्ष 1913 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह एक महान कवि, उपन्यासकार, लघु कहानी लेखक होने के साथ ही प्रसिद्ध नाटककार भी थे।

हिन्दी में राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय समाचार, लेख, भाषा - साहित्य एवं प्रवासी दुनिया से नि:शुल्क जुड़ाव के लिए
अपना ईमेल यहाँ भरें :

Leave a Reply